बहन
वो रिश्तो मे माँ के बाद आती है,
जास्बतओं को बिन कहे जान जाती है,
बहन होती क्या हैं? ये उनसे पूछिए
राखी पर जिनकी कलाई सुनी रह जाती है |
यूँ तो पूरा दिन मुझसे झगडती है,
जेब से मेरे पैसे भी निकाल लेती हैं,
मेरे हिस्से की मिठाई खा जाती हैं,
मेरे कमरे पर अपना हक़ जमाती है |
कभी मेरे जूतो को छिपाती हैं,
कभी कपड़ों को फाड़ती हैं,
कभी टीवी के रिमोट के लिए लड़ती है,
कभी स्कूटी चलाने की ज़िद्द करती हैं |
ज़रा डांटो तो पापा को बुलाती हैं,
चुगलियां मम्मी से रोज़ लगाती हैं,
नए गिफ्ट लेने की रट लगाती है,
'मेरा भाई पागल हैं' हमेशा ये गाती हैं |
मेरे नहाने से ठीक पहले
बाथरूम मे वो घुस जाती है,
गुस्सा करो तो मुँह चिडाती हैं,
बालो को पूरे घर मे फैलाती हैं |
पर शायद इतनी भी बुरी नही वो
इसलिए सब कुछ सह जाता हूँ,
मेरी बहन को कोई कुछ कहे तो
सबसे पहले लड़ने मैं आता हूँ |
मेरे लिए वो लड़ती हैं,
मेरा साथ भी हमेशा देती है,
मुझे पापा से बचाती हैं,
झूठ बोल सब समाल लेती है |
मेरी बिखरी किताबे रैक मे वो रखती हैं,
मेरे फैले कमरे को वही साफ करती हैं,
मै सो जाता हूँ तो बालो मे चमपी करती हैं,
जरूरत मे मेरे बैग में पैसे भी रखती हैं |
मेरी बुरी आदतों को जानती है,
लेट आने पर दरवाज़ा वो खोलती हैं,
मेरी सिगरेट छुड़वाने के लिए
डब्बे को फेक देती हैं,
मेरी शराब की मेहक से बहुत बिगड़ती है |
मेरे बर्थडे पर सबसे पहले Wish करती हैं,
अपनी पाकेट money बचा कर
मेरे लिए गिफ्ट वो खरीदती हैं |
मुझे मेरे करिअर की advice देती हैं,
मेरे चीड़-चीड़े होने की वजह समझती है,
मेरा दिल टूटने पर मुझे हसाती हैं,
लड़कियों की पहचान करना सिखाती है |
यूँ मेरी आँखों को नम कर देती है,
'मेरे जाने पर मेरा कमरा तेरा होगा'
जब वो ऐसा कहाती है |
शायद तेरे जाने पर मेरी आँखों मे
आँसू सबसे ज्यादा होंगे,
ये मैं भी हूँ जनता की
उस दिन हम दोनों बहुत रोयेंगे |
उस दिन बचपन की लड़ाई और
एक दूसरे से झगड़ना याद अएगा,
उसके बाद ये घर बिल्कुल
सुना हो जाएगा |
बहन बस इतना ही की तू
कमाल है, बेमिसाल है, मेरी जान हैं,
तेरे से मेरी आधी पहचान है,
और तेरे मे ही बसी तेरे इस भाई की जान हैं |
By Roy....
A tribute to all the sisters...
No comments:
Post a Comment